द सीजी न्यूज
रायपुर। बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के दौरान सात नक्सली मारे गए और उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जवानों की भुजाओ के ताकत के कारण यह सम्भव हो पाया है। बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमा क्षेत्रों में आज सुबह 11 बजे से ही बस्तर फाइटर, एस.टी.एफ और डीआरजी के जवानों की संयुक्त टीम ने सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया था। मुठभेड़ में वर्दी धारी 7 नक्सली मारे गए हैं। उन सभी के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। ये सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता है। विजय शर्मा ने कहा कि वे मावोवादियों से फिर भी अपील करते हैं कि माओवादी आत्मसमर्पण करें, मुख्य धारा में वापस आएं। पुनर्वास करे और उनके पुनर्वास के लिए जो आवश्यकता है, वो बताएं। सरकार उसे पूरा करेगी। सरकार वार्ता करने के लिए हर समय तैयार है।
गौरतलब है कि सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी नक्सल सर्च अभियान पर निकली थी। आज सुबह 11 बजे नारायणपुर-बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने मुस्तैदी से मोर्चा संभाला, जिसमें सात नक्सलियों के मारे जाने की खबर है और कई नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना है। घटनास्थल पर भारी मात्रा में हथियार और नक्सल साहित्य बरामद होने की भी सूचना है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal