Breaking News

विधायक ललित चंद्राकर ने झारखंड में किया सघन जनसंपर्क : बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में मांगा जनता का आशीर्वाद

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर इन दिनों झारखंड मेंं लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार में जुटे हैं। ललित चंद्राकर ने दुमका लोकसभा क्षेत्र सारठ, विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चित्रा मंडल के विभिन्न ग्रामों नोनिया, अलगबरा, लगमा, सिकटिया, कुकरहा नगरा, पडुवा, पिठलापुर, बंद्रीसोल में सधन जन सम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में जन आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता का उत्साह और उमंग भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन की प्रचंड जीत का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि ये चुनाव देश के देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। पीएम नरेंद्र मोदी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। पीएम मोदी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया। ललित ने कहा कि हमें विकसित भारत बनाना है। इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है।

विधायक ललित चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ में भाजपा ककी डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज छतीसगढ़ में 4 महीने में ही भाजपा सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रुपए क्विंटल धान की कीमत दी। चंद्राकर ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त भाजपपा सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये, बल्कि महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपया हर माह उनके खातों में ट्रान्सफर कर किया जा रहा है।

उन्होंने लोक सभा चुनाव में सीता सोरेन को 1 जून को कमल छाप पर 3 नम्बर बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सारठ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी विपिन देव संयोजक रविन्द्र नाथ तिवारी महेन्द्र कुमार चोपड़ा मोनू चौधरी मंडल अध्यक्ष अशोक हजारी बूथ अध्यक्ष राकेश सिंह मृत्युजय तोड़े गुलटन सिंह बलदेव रवानी ऋषिकेश सिंह नागेश्वर महतो गौतम रवानी, अशोक यादव, विक्की सिंह, विवेक सिंह, अजय सिंह व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति : अब तक मिले 8.23 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री स्टार्टअप व निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!