द सीजी न्यूज
हजरत बाबा सैयद अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह पुराना बस स्टैंड दुर्ग के सालाना उर्स पाक कार्यक्रम ( एकता उत्सव) के तीसरे दिन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरुण वोरा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्ग शहर एकता और भाईचारे के लिए जाना जाता है। दुर्ग में शालीन और सद्भावना की परंपरा का इतिहास रहा है। बाबा काबुली के दरबार से एकता का संदेश मिलता है। सालाना उर्स पाक कार्यक्रम को हर साल एकता उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसके लिए सालाना उर्स पाक कमेटी के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर के प्रथम नागरिक महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि हमारे शहर की शालीन परंपरा में बाबा काबुली के उर्स पाक कार्यक्रम का महत्वपूर्ण स्थान है। एकता उत्सव से हम सभी को आपसी भाईचारे के साथ निस्वार्थ भावना से एकता के सूत्र में जोड़ने का संदेश मिलता है। विशिष्ट अतिथि निगम सभापति राजेश यादव ने कहा कि उर्स पाक कार्यक्रम के माध्यम से न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि अन्य राज्यों से आए लोगों को एकता के सूत्र में पिरोने का यह संदेश दिया जा रहा है। साधु-संतों के दरबार में हम सभी एक समान हैं। राज्य मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, एमआईसी मेंबर हमीद खोखर, फतेह सिंह भाटिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा, संरक्षक अनंत यादव, संयोजक अजहर जमील, उपाध्यक्ष पीयूष देशलहरा व सालाना उर्स पाक कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत पुष्प हार व बैच लगाकर किया। अतिथियों को काबुली अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड आपसी प्रेम भाईचारा व सदभाव के लिए प्रदान किया जाता है।
रात भर कव्वाली के शानदार प्रोग्राम का लुत्फ उठाते रहे लोग
सालाना उर्स पाक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी रऊफ कुरैशी ने बताया कि पूरी रात कव्वाली का शानदार प्रोग्राम चला। अजीम नाजा कव्वाल एंड पार्टी मुंबई व अनीस नवाब कव्वाल एंड पार्टी गुजरात के बीच कव्वाली का मुकाबला चलता रहा। अजीम नाजा कव्वाल एंड पार्टी ने” हम हैं हिंदुस्तानी” गाकर देशभक्ति की भावना से श्रोताओं को ओत – प्रोत कर दिया। उनके एक कलाम में श्रोताओं से मिली राशि को अजीम नाजा कव्वाल ने दरगाह निर्माण कार्य के लिए दरगाह प्रबंध समिति को प्रदान कर दिया, जिसका करतल ध्वनि से स्वागत हुआ।
इस अवसर पर अहमद खान मुन्ना, अजय शर्मा, अबरार पुवार, साबिर पुवार,अयूब पवार, हैदर अली, शेख असलम, हुसैन काका, शेख अतिक़, नदीम आज़मी, असलम नथानी, सरू ईरानी, मोहम्मद रजा, मोहम्मद अफसर कुरैशी, पासी अली, शबाना निशा रानी, अजीम बेग, शेख अब्बास, नसीम फारूकी, सैयद जाकिर अली, मोहम्मद अजहर कुरैशी, आलोक नारंग, डॉ अशफाक बेग, मोहसिन हाशमी, मोहम्मद साबिर चौहान एडवोकेट इत्यादि उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
