Breaking News

गोदी मीडिया का एक्जिट पोल 4 जून को धरा का धरा रह जाएगा : वर्मा 

द सीजी न्यूज

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने कहा है कि 4 जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम चौंकाने वाला होगा।  टीवी चैनलों का एग्जिट पाल भ्रामक और गलत साबित होगा। देश की जनता ने इस बार मोदी के झूठ और फरेब को नकारते हुए इंडिया गठबंधन के ऊपर विश्वास जताया है। गोदी मीडिया द्वारा बनाया गया एग्जिट पोल भ्रामक व गलत साबित हो जाएगा।                              आरएन वर्मा ने आगे कहा कि चुनाव के समय देश के प्रधानमंत्री जिस प्रकार की गलत भाषा का उपयोग कर रहे थे और विलाप कर रहे थे, उससे स्पष्ट होता है कि वे चुनाव परिणाम से भयभीत और आशंकित थे। छत्तीसगढ़ में भी गोदी मीडिया द्वारा बनाया गया एग्जिट पोल धरा का धरा रह जाएगा। लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जीत हासिल होगी।

Check Also

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!