द सीजी न्यूज
दुर्ग। हजरत बाबा सैयद अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह पुराना बस स्टैंड दुर्ग की प्रसिद्ध दरगाह में 72 वां उर्स मुबारक मनाया गया। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति पूरे शहर से अलग-अलग स्थानों से चादर शरीफ के साथ संदल जुलूस निकाले गए। बाजा, धुमाल और आकर्षक झांकियां भी देखने को मिली। यंग स्टार संदल कमेटी, सत्तीचौरा के युवाओं ने उर्स पाक के मौके पर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।
दुर्ग स्थित प्रसिद्ध दरगाह में छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि अन्य प्रांतो के श्रद्धालुगण हजारों की तादाद में पहुंचकर अपनी मन्नतों व मुरादों की झोली भरते हैं। अंचल के जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी व शहर की जनता इस शालीन परंपरा में आपसी सहयोग प्रेम, भाईचारा व सदभावना से कौमी एकता का संदेश देते हैं। इसी परंपरा के तहत सालाना उर्स पाक कमेटी उर्स पाक को एकता उत्सव के रूप में मनाती है।
यंग स्टार कमेटी के शब्बू पाकीजा ने बताया कि सत्तीचौरा से निकलने वाले संदल में अपनी परंपरा अनुसार यंग स्टार संदल कमेटी, सत्तीचौरा द्वारा आपसी भाईचारा के संदेश के साथ साथ भारत बचाओ, पेड़ लगाओ की आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसमें एक साथ दो संदेश दिये गए। पहला संदेश जिसमें हिन्दू-मुस्लिम महिलाएं एक साथ बैठकर पेड़ लगा रहे हैं। दूसरा संदेश भारत देश बचाओ पेड़ लगाओ का था।
झांकी में हिन्दू, मुस्लिम महिलाओं द्वारा एक साथ बैठकर पर्यावरण बचाव के लिए पेड़ लगाने और पक्षी रूपी परी को पानी डालते हुए दिखाया गया है जिससे पेड़ लगातार बढ़ रहा है। यह झांकी देख आम जनोँ में अच्छा संदेश गया। शहर के नागरिकों ने इसकी सराहना की। यंग स्टार संदल कमेटी द्वारा जुलूस के दौरान कई स्थानों पर आम नागरिकों को फल, फूल के पेड़ का वितरण भी किया गया। संदल कमेटी द्वारा लगभग 400 पौधों का वितरण किया गया।
जुलूस में सभी युवा तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। धुमाल बाजे में भी देश भक्ति गीत की धुन बजती रही। जुलूस में सभी धर्म के धार्मिक गाने बजते रहे। ज्ञात हो कि यंग स्टार कमेटी, सत्तीचौरा द्वारा विगत 70 वर्षों से निकाली जाने वाली संदल जुलूस व झांकी सत्तीचौरा के सभी हिन्दू-मुस्लिम भाइयों द्वारा मिलकर निकाली जाती है, जो कि पूरे जिले एवं प्रदेश के लिए प्रेणा बन गई है।
सत्तीचौरा से संदल जुलूस गंजपारा का भ्रमण करते हुए स्टेशन रोड, पोलसाय पारा चौक, इंदिरा मार्केट होते हुए पुराना बस स्टैंड दुर्ग में स्थित दरगाह पहुँची, जहां सभी ने मिलकर चादर चढ़ाई और देश मे सुख शान्ति की दुआ की। संदल जुलूस में जन समर्पण सेवा सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी, बिट्टू कुरैशी, शब्बीर पाकीजा, साबिर चौहान, समीर खान, आशीष मेश्राम, ईशु खान, ऐजाज़ खान, राहुल शर्मा, सरवर चौहान, अख्तर खान, सरफराज चौहान, मनीष यादव, आरिफ खान, परवेज खान, सोनल सेन, सलमान खान, शिबू खान, ऋषि गुप्ता, राजा खान, अब्दुल जमील खान, जुम्मन कुरैशी, इमू खान, सायज़न खान व सैकड़ो हिन्दू मुस्लिम युवा उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
