द सीजी न्यूज
रायपुर। समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने साय सरकार पर हसदेव में पेड़ों की अवैध कटाई का आरोप लगाया है। साय ने कहा कि हसदेव अरण्य में आज भी पेड़ों की कटाई चल रही है। कोयला खनन के लिए भाजपा सरकार लगातार पेड़ों की कटाई करा रही है। हसदेव अरण्य कोयला क्षेत्र 1,879.6 किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें 23 कोयला ब्लॉक शामिल हैं। हसदेव अरण्य एक बड़ा कोयला क्षेत्र है जिसमें 1.369 बिलियन टन सिद्ध कोयला भंडार और 5.179 बिलियन अनुमानित कोयला भंडार है।
योजना को बाद में संशोधित किया गया और खदान दो चरणों में बनाई गई, जिसमें चरण 1 में 762 हेक्टेयर और चरण 2 में 1,136 हेक्टेयर जंगल शामिल होंगे। आज भी भाजपा की साय सरकार ने हसेदव हरण्य की कटाई पर रोक नहीं लगाई है। भाजपा की साय सरकार लगातार राज्य में हसदेव हरण्य क्षे़त्र में मनमानी कर रही है। अगर हसदेव हरण्य में पेड़ों की कटाई नहीं रूकी तो इनकी जिम्मेदारी साय सरकार, अडानी और कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की होगी। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने राज्यपाल से निवेदन किया है कि तत्काल हसदेव हरण्य की कटाई पर रोक लगाई जाए और वन्य जीवों और पर्यावरण के नुकसान को रोका जाए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
