द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित लोकसभा सदस्यों के सम्मान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में रात्रिभोज का आयोजन किया। रात्रिभोज में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव भी मौजूद रहे।
इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नव निर्वाचित सांसदों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि सांसदों की भूमिका राज्य के विकास में अहम है और सभी को मिलकर छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए कार्य करना होगा। रात्रिभोज में नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, चिंतामणि महाराज सहित अन्य सांसद शामिल हुए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


