Breaking News

राजस्व विभाग और नगर निगम के अधिकारी करेंगे अवैध प्लाटिंग की जांच : पुलगांव में कार्रवाई के बाद अब उरला में कार्रवाई की तैयारी

द सीजी न्यूज

दुर्ग। पुलगांव में अवैध प्लाटिंग की कार्यवाही के बाद आज उरला में भी अवैध प्लाटिंग की जांच की गई। नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शहर में सभी स्थानों पर हुई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का संयुक्त जांच टीम गठित कर दी गई है। राजस्व विभाग, टाऊन एण्ड कण्ट्री प्लानिंग विभाग और नगर निगम के अतिक्रमण विभाग के अधिकारी सामंजस्य स्थापित कर अवैध प्लाटिंग क्षेत्र का सर्वे करेंगे और जल्द से जल्द कार्यवाही करेंगे।

निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा भवन अधिकारी गिरीश दीवान को इस संबंध में निर्देश दिये गए। भवन अधिकारी गिरीश दीवान द्वारा आज उरला क्षेत्र की पटवारी निवेदिता राजपूत के साथ निरीक्षण किया गया। दीवान ने बताया कि शीघ्र ही संबंधितों को नोटिस देकर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने नागरिकों को सचेत करते हुए कहा कि प्लाट खरीदने वाले कोई भी व्यक्ति सर्वप्रथम नगर निगम के डाटा सेंटर के बिल्डिंग परमिशन शाखा के अधिकारियों से संपर्क करें और अधिकारी से यह जानकारी लें कि जिस कॉलोनी में प्लाट खरीद रहे हैं, वह जमीन अवैध प्लाट तो नहीं है। भूखंड दलालों के बहकावे में आकर प्लाट न खरीदें। अवैध प्लाट खरीदने पर नगर निगम से बिल्डिंग परमिशन नहीं मिलेगी। किसी भी बैंकों से लोन भी नही मिलेगा। अवैध प्लाट लेने वाले व्यक्ति को मकान बनाने में बहुत दिक्कत होगी। प्लाट खरीदने के पहले अवैध प्लाट की जानकारी के लिए सहायक भवन निरीक्षक विनोद मांझी (मोबाइल नंबर 95890 81099) से संपर्क कर सकते हैं।

Check Also

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्टार खिलाड़ी संजू देवी से फोन पर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!