Breaking News

जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत सचिव को किया सस्पेंड : गांव में गंदगी देख पंचायत सचिवों पर जुर्माना लगाने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी

  • ग्राम पंचायत टेडेसरा और तोरणकट्टा के सचिवों पर लगाया गया जुर्माना
  • स्वच्छता दीदीयों को कचरा संग्रहण के लिए किया प्रोत्साहित

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। जिला पंचायत की सीईओ सुरूचि सिंह ने आज राजनांदगांव, डोंगरगांव और डोंगरगढ़ विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों और ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया। सुरूचि सिंह ने उरईडबरी, अंजोरा, देवादा, टेडेसरा, तोरणकट्टा, कोपेडीह, तुमड़ीबोड़ के पंचायत कार्यालयों, विकास कार्यों और स्वच्छता का निरीक्षण किया।

 

सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने डोंगरगढ़ जनपद पंचायत के उरईडबरी ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कई दिनों से पंचायत में न आने और निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबित किया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों को मुख्यालयों में रहने के निर्देश दिए है।

उन्होंने राजनांदगांव जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत देवादा में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस और 250 रुपए का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत देवादा में चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। ग्राम पंचायत टेडेसरा और तोरणकट्टा के ग्राम मनकी में गंदगी पाये जाने पर संबंधित सचिव पर 250 रुपए का जुर्माना लगाया गया। राजनांदगांव जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत अंजोरा में स्वच्छता दीदीयों को कचरा संग्रहण के लिए प्रोत्साहित किया।

ग्रामीणों ने बताया कि स्वच्छता दीदीयों को प्रतिमाह प्रत्येक घर से 30-30 रुपए शुल्क दिया जाता है। सीईओ जिला पंचायत ने डोंगरगांव जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कोपेडीह के सचिव से पंजी संधारण की जानकारी ली। उन्होंने नेशनल हाईवे किनारे निर्मित सामुदायिक शौचालय को उपयोग में लाने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़ में घर-घर कचरा संग्रहण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी दुकानदारों के साथ यूजर शुल्क लेने के लिए अनुबंध करने के निर्देश दिया।

Check Also

भाजपा संगठन की मजबूती को लेकर बैठक : संगठन कार्यों में निरंतरता और पैनापन लाएं कार्यकर्ता : जगन्नाथ पाणिग्रही

कार्यकर्ताओं से दायित्व निभाने तैयार रहने का आव्हान THE CG NEWS दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!