Breaking News

बस दुर्घटना में दुर्ग जिले के 3 तीर्थ यात्रियों की मौत, 40 घायल : सीएम साय ने घायलों के इलाज के लिए भेजी स्वास्थ्य मंत्री, विधायक और अफसरों की टीम

  • घायलों के लिए बेहतर उपचार सुनिश्चित कराने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टीम भेजी
  • मुख्यमंत्री साय ने बस दुर्घटना में घायलों के इलाज के बेहतर प्रबंध के निर्देश दिए
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक प्रबोध मिंज और आवासीय आयुक्त श्रुति सिंह को शिकोहाबाद और फिरोजाबाद भेजा 
द सीजी न्यूज
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुई बस दुर्घटना में घायल दुर्ग जिले के तीर्थ यात्रियों के इलाज के बेहतर प्रबंध के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लुण्ड्रा के विधायक प्रबोध मिंज और आवासीय आयुक्त नई दिल्ली श्रुति सिंह को शिकोहाबाद जिला चिकित्सालय व फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज जाने के लिए निर्देशित किया है, ताकि घायल तीर्थ यात्रियों को इलाज के लिए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से तीर्थ यात्रा पर गए 65 श्रद्धालुओं से भरी बस आज तड़के उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के नसीरपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार तीन तीर्थ यात्रियों की मृत्यु होने के साथ ही लगभग 40 तीर्थ यात्री घायल हो गए है। घायल तीर्थ यात्रियों का इलाज शिकोहाबाद जिला चिकित्सालय और फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।
दिल्ली प्रवास पर गए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हादसे पर गहरा दुःख जताया। उन्होंने मृत तीर्थ यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने घायल तीर्थ यात्रियों एवं उनके परिजनों को आवश्यक मदद और  इलाज के बेहतर प्रबंध के लिए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री, दिल्ली में उनके साथ मौजूद विधायक प्रबोध मिंज व नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन के आवासीय आयुक्त श्रुति सिंह को उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद जिला चिकित्सालय एवं फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज जाने के लिए निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हादसे में घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के लिए एक टीम रवाना हो गई है।

Check Also

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने वर्ष 25-26 में अर्जित किया 55 करोड़ का शुद्ध लाभ – प्रीतपाल बेलचंदन

बैंक की 111वाँ वार्षिक आमसभा प्रीतपाल बेलचंदन की अध्यक्षता में सम्पन्न THE CG NEWS दुर्ग। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!