द सीजी न्यूज
राहुल गांधी ने नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। बता दें कि नीट परीक्षा में हुई धांधली के कई सबूत मिल चुके हैं। परीक्षा में गड़बड़ी की कई नई जानकारियां लगातार मिल रही हैं। नीट परीक्षा में हुई धांधली का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई जा रही है। देश भर में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। नीट परीक्षा दोबारा कराने की मांग की जा रही है।
राहुल ने X पर लिखा –
नरेंद्र मोदी ने अभी शपथ भी नहीं ली है और NEET परीक्षा में हुई धांधली ने 24 लाख से अधिक स्टूडेंट्स और उनके परिवारों को तोड़ दिया है।
एक ही एग्जाम सेंटर से 6 छात्र मैक्सिमम मार्क्स के साथ टॉप कर जाते हैं, कितनों को ऐसे मार्क्स मिलते हैं जो टेक्निकली संभव ही नहीं है, लेकिन सरकार लगातार पेपर लीक की संभावना को नकार रही है।
शिक्षा माफिया और सरकारी तंत्र की मिलीभगत से चल रहे इस ‘पेपर लीक उद्योग’ से निपटने के लिए ही कांग्रेस ने एक रोबस्ट प्लान बनाया था। हमने अपने मैनिफेस्टो में कानून बना कर छात्रों को ‘पेपर लीक से मुक्ति’ दिलाने का संकल्प लिया था।
आज मैं देश के सभी स्टूडेंट्स को विश्वास दिलाता हूं कि मैं संसद में आपकी आवाज़ बन कर आपके भविष्य से जुड़े मुद्दों को मज़बूती से उठाऊंगा।
युवाओं ने INDIA पर भरोसा जताया है – INDIA उनकी आवाज़ को दबने नहीं देगा।
गौरतलब है कि नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर विपक्ष के नेता लगातार यह मुद्दा उठा रहे हैं। केंद्र सरकार चुप है लेकिन राहुल गांधी से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी ने भी केंद्र सरकार को घेरते हुए नीट परीक्षा के नतीजों में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। देश भर के छात्रों के अलावा बड़ी तादाद में शिक्षकों ने इस मामले को लेकर मोर्चा खोल लिया है। हाल ही में आईएमए जूनियर डॉक्टर्स ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए इस मामले की सीबीआई जांंच और नीट परीक्षा दोबारा कराने की मांग की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
