Breaking News

पॉवर कंपनी के असिस्टेंट इंजीनियर और सब इंजीनियर सस्पेंड

द सीजी न्यूज

रायपुर। कुनकुरी शहर में विद्युत सुधार संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने के लिए कुनकुरी में पदस्थ सहायक यंत्री आरआर साहू और कनिष्ठ यंत्री दिनेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मुख्य अभियंता अंबिकापुर शिरीष सेलट द्वारा जारी आदेशानुसार कार्यपालन यंत्री (संचालन-संचारण) संभाग जशपुर, अधीनस्थ कार्यालय सहायक यंत्री उपसंभाग कुनकुरी में पदस्थ आर.आर साहू सहायक यंत्री को कार्य में लापरवाही बरतने और उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों की अवहेलना के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय कार्यालय अधीक्षण यंत्री, वृत्त बैकुंठपुर निर्धारित किया गया है।

अधीक्षण यंत्री अंबिकापुर आर.के मिश्रा द्वारा जारी आदेशानुसार कार्यपालन यंत्री (संचालन-संधारण) संभाग जशपुर अधीनस्थ कार्यालय कनिष्ठ यंत्री वितरण केंद्र कुनकुरी में पदस्थ दिनेश कनिष्ठ यंत्री को कार्य में लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों की अवहेलना के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका मुख्यालय कार्यपालन यंत्री (संचालन-संधारण), संभाग बलरामपुर निर्धारित किया गया है।

Check Also

स्व. सीताराम बाकलीवाल के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बाकलीवाल परिवार ने फिर पेश किया समाजसेवा का अनुकरणीय उदाहरण

स्व. सीताराम बाकलीवाल के निधन पर बाकलीवाल परिवार ने समूचे समाज को दिया था नेत्रदान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!