: हाईकोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश करेंगे जैतखाम के क्षतिग्रस्त होने की घटना की न्यायिक जाँच
द सीजी न्यूज
रायपुर। मुख्यमंत्री ने गिरौधपुरी धाम के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखाम के क्षतिग्रस्त होने की घटना के बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में आगजनी की घटना पर सख्त तेवर दिखाए हैं। राज्य सरकार ने बलौदाबाजार के तत्कालीन कलेक्टर केएल चौहान और तत्कालीन एसपी सदानंद कुमार को सस्पेंड कर दिया है। लापरवाही बरतने के कारण यह कार्रवाई की गई है।
इधर, राज्य शासन ने गिरौधपुरी धाम के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखाम की क्षति ग्रस्त होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को जांच अधिकारी नियुक्त किया है l राज्य शासन ने 6 बिन्दुओं पर जाँच के लिए एकल सदस्यीय न्यायिक जाँच का आदेश जारी किया है l छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश सीबी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम इस घटना की जाँच कर 3 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को देंगे।
15 और 16 मई 2024 की रात्रि में बलौदाबाजार जिले के गिरौधपुरी धाम के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखांभ की क्षतिग्रस्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने गत दिवस बलौदाबाजार में न्यायिक जांच कराये जाने की घोषणा की थी। गृह मंत्री की घोषणा पर राज्य शासन ने त्वरित कार्यवाई करते हुए उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश सीबी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम बनाई है। वे घटना की जाँच करेंगे और 3 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को देंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
