Breaking News

देवांगन समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर : कहा – रचनात्मक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहा है देवांगन समाज

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडवानी के पितामह झाड़ूराम देवांगन के पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित समारोह में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने दुर्ग सांसद विजय बघेल व दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव के साथ शामिल हुए। दुर्ग शहर ब्लाक देवांगन समाज व दुर्ग जिला देवांगन समाज के तत्त्वाधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 2024 कार्यक्रम में ललित चंद्राकर ने स्व झाड़ू राम देवांगन की प्रतिमा  पर श्रद्धासुमन अर्पित किया और समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं, विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में 10 वीं, 12 वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान व  द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि इस सफल आयोजन के लिए देवांगन समाज को हार्दिक शुभकामनाएं, जिन्होंने हमारे ज़िले के प्रतिभाशाली बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। देवांगन समाज सदैव रचनात्मक कार्यों के लिए जाना जाता है।

पंडवानी के पितामह स्व. झाड़ूराम देवांगन को याद करते हुए ललित चंद्राकर ने कलाजगत में उनके योगदान को याद किया। ललित ने कहा कि स्व. झाड़ूराम देवांगन ने समाज के साथ-साथ पूरे देश का नाम रौशन किया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला देवांगन समाज अध्यक्ष पुराणिक राम देवांगन, उपाध्यक्ष शत्रुहन देवांगन, दिनेश देवांगन, धनुष देवांगन, राजेंद्र लिमजे, युवा अध्यक्ष राकेश देवांगन, राजेश देवांगन, प्रहलाद देवांगन, लोमश देवांगन, ओम प्रकाश देवांगन, राधेश्याम देवांगन, सरिता देवांगन, कीर्ति देवांगन, फुलवा देवांगन, मालती देवांगन, त्रिवेणी देवांगन, संतोषी देवांगन, रीना देवांगन, सावित्री, रेखा, करुणा, सीमा, रामकली, पूनम देवांगन सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन और प्रतिभाशाली छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।

Check Also

वोरा ने सरकार से किया सवाल – बच्चे पढ़ें या जान बचाएं ? 

स्कूलों में सुरक्षा और किताबों की कमी पर अरुण वोरा ने सरकार को घेरा THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!