Breaking News

शहर के नागरिकों ने विधायक गजेंद्र यादव पर बरसाया स्नेह, आशीर्वाद : चहेते विधायक को बधाई देने उमड़ा जनसैलाब

द सीजी न्यूज

दुर्ग। शहर विधायक गजेंद्र यादव के जन्मदिन पर शहर के नागरिकों ने जमकर स्नेह बरसाया। बुजुर्ग नागरिकों ने आशीष दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की। चहेते विधायक को बधाई देने बड़ी संख्या में लोग उमड़े। उनके जन्मदिन को यादगार बनाने सुबह से रात तक कई कार्यक्रम होते रहे।

शहर विधायक गजेंद्र यादव ने अपने 45 वें जन्मदिन की शुरूआत चंडी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। विद्युत नगर स्थित निवास में सुबह से अपने चहेते विधायक के जन्मदिन पर खुशियाँ साझा करने शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी ने भेंट स्वरूप उपहार दिया तो कई लोगों ने केक काटकर जन्मदिन के मौक़े को यादगार बनाया। महिलाओं ने मंगल तिलक कर विधायक के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। युवाओं की टोली ने जमकर आतिशबाजी करते हुए अपना उत्साह दिखाया।

विधायक के जन्मदिन के अवसर को खास बनाने शुभचिंतकों ने कई आयोजन किये। सुबह 6 बजे विधायक गजेंद्र चंडी मंदिर व लंगूरवीर मंदिर में बिटिया प्राची के साथ पूजा कर पुलगांव स्थित गोशाला पहुँचे, जहां गाय को गुड़-चना व हरा चारा खिलाकर तिलक लगाया। इसके बाद यादव दादा, दादी-नाना, नानी पार्क पहुँचे, जहाँ शहर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साह से जन्मदिन मनाया। उन्होंने शाल-श्रीफल व गमछा भेंट कर यादव का सम्मान किया। नागरिकों ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्होंने गजेंद्र को विधायक चुना है, वे उसी के अनुरूप जनता की सेवा में जुटे है। वे अपनी सादगी और सभी के साथ अपनेपन के व्यवहार से सबका दिल जीत लेते हैं।

बोरसी में किया वृक्षारोपण

विधायक गजेंद्र यादव के जन्मदिन पर बोरसी क्षेत्र के शुभचिंतकों ने बोरसी में तालाब किनारे मैदान पर वृक्षारोपण किया। इसके बाद अग्रसेन चौक पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जन्मदिन की खुशियां साझा की। स्टेडियम में बैडमिंटन खिलाड़ियों के ग्रुप के साथ जन्मदिन मनाया।

Check Also

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!