Breaking News

जीवन जीने की कला सिखाती है सतगुरु कबीर की वाणी : विधायक ललित चंद्राकर

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने आज ग्राम कुथरेल व ग्राम रुआंबांधा बस्ती  मे माणिकपुरी पनिका समाज द्वारा अयोजित सतगुरु कबीर प्रगटोत्सव कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को कबीर जन्म महोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की। सतगुरु कबीर साहेब जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

ललित चंद्राकर ने कबीर दास के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कबीर की वाणी जीवन जीने की कला सिखाती हैं। कबीर दास ने मध्यकालीन भारत के सामाजिक, धार्मिक और आध्यात्मिक जीवन में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने अपने दोहों, विचारों से सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में नई क्रांति का सूत्रपात किया। उन्होंने मध्यकालीन भारत के तत्कालीन समाज में व्याप्त अंधविश्वास, रूढ़िवाद, पाखण्ड का घोर विरोध किया।

कबीर दास ने उस काल में भारतीय समाज में विभिन्न धर्मों और सामाजिक लोगों के बीच आपसी मेल-जोल और भाईचारे का मार्ग प्रशस्त किया। हिंदू, इस्लाम सहित सभी धर्मों में व्याप्त कुरीतियों और पाखण्ड़ो पर कड़ा प्रहार करते हुए हिंदू धर्म में मूर्ति पूजा का विरोध किया। कबीर दास ने सामाजिक कुरीतियों पर कुठाराघात करते हुए “ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय” का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से गुलाब दास, रंगदास, संतोष दास, दिनेश दास, भोला दास, अमर दास, दिलीप दास, हुकुम दास, मोहन दास मनिकापुरी, दशरथ साहू, प्रवीन सिंग, चेतनदास, सागर दास, नरेन्द्र दास, लोकेश दास माणिकपुरी, कुंदन चंद्राकर, ब्रम्हानंद चंद्राकर सहित  बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Check Also

छत्तीसगढ़ में एसआईआर पर अकबर का बड़ा खुलासा

एसआईआर की प्रक्रिया में चार गुना वोटरों के नाम हटाए गए   THE CG NEWS  रायपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!