द सीजी न्यूज
दुर्ग / रिसाली के दशहरा मैदान में स्व. भरत लाल देशमुख स्मृति क्रीड़ा संस्था द्वारा आयोजित जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में दुर्ग सांसद विजय बघेल व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर समापन समारोह में शामिल हुए। सांसद, विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला खुंडवा पेंथर्स व रिसाली टाइगर के मध्य हुआ जिसमें रिसाली टाइगर्स ने 50 अंक व उपविजेता खुंडवा पेंथर्स ने 41 अंक प्राप्त किये। तृतीय स्थान पर महादेव व चतुर्थ स्थान पर जनपद के जांबाज की टीम रही। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि यह आयोजन दुर्ग ज़िले के प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का स्वर्णिम मंच है। यहां से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं।
खेल मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमें स्वस्थ रखने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने और टीम वर्क का अवसर प्रदान करता है। यह हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है और हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने और जीतने की क्षमता प्रदान करता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसम्भव सहायता देने का संकल्प लिया है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्य और सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं।
सांसद विजय बघेल ने अपने खेल जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि हमारे समय में मिट्टी व मुरूम का प्ले ग्राउंड था, जिसमें हम लोग खेलते थे और हाथ-पैर में चोट लगती थी तो मां घर में मरहम पट्टी कर देती थी। संसाधन का अभाव होते हुए भी मध्यप्रदेश की टीम ने कबड्डी में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उस समय सुविधाएं भी नहीं मिलती थी। खेल की ललक ने जीवन में पीछे मुड़ने नहीं दिया और हम मध्यप्रदेश के लिए स्वर्ण पद लेकर आए। स्व. भरत देशमुख को याद करते हुए सांसद विजय बघेल ने उनके साथ खेले गए दिनों को याद किया। विजय बघेल ने कहा कि वो एक जुझारू और संघर्षशील व्यक्ति थे, जिन्होंने जीवन में खेल भावना का परिचय देते हुए सभी को प्रेरित किया। उनका जीवन खेल व खेलप्रेमियों के लिए था। छत्तीसगढ़ शासन में वो प्रथम कबड्डी कोच थे।
आदर्श सांस्कृतिक व क्रीड़ा मडंल रिसाली के अध्यक्ष गेंदलाल वर्मा ने बताया कि स्व भरत लाल देशमुख के कारण ही हमारे संस्था का सतत आयोजन 41 साल से हो रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली महापौर शशि सिन्हा, आदर्श सांस्कृतिक मण्डल रिसाली के अध्यक्ष शिवराज, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष केशव बंटी हरमुख, जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, उपाध्यक्ष झमिता साहू, सांसद प्रतिनिधी पप्पू चंद्राकर, रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, पार्षद विधि यादव, धर्मेंद्र भगत, महामंत्री राजू जंघेल, विक्की सोनी, अजीत चौधरी, पीलू राम पारकर, भरत यादव, गुलाब बेलचंदन, नवीन देशमुख, पूनम सपहा, मोहित साहू, मनोज पाण्डे, डोमेन्द्र चंद्राकर, दिग्विजय वर्मा, सुरेन्द्र निर्मलकर, हेमंत बघेल, चन्द्रशेखर देवांगन, दीपक यादव, सुनील देशमुख, अनिल दिल्लीवार, अशोक सिन्हा सहित खिलाड़ी व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


