- सड़क डामरीकरण कार्य को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए : महापौर
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज दीपक नगर वार्ड में सड़क डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। 10 लाख की लागत से वार्ड 23 में मालवीय नगर चौक से एवलॉन होटल तक सड़क डामरीकरण कार्य किया जा रहा है। महापौर ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान निगम अफसरों से कहा कि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। रोड पर पानी का जमाव न हो। स्लोप मेंटेन करने में लापरवाही न बरतें। महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ एमआईसी सदस्य संजय कोहले, दीपक साहू, मनदीप सिंह भाटिया व वार्ड पार्षद मीना सिंह, उपअभियंता विकास दमाहे व ठेकेदार मौजूद थे।
करीब 200 मीटर लंबी सड़क का डामरीकरण आज से प्रारंभ किया गया है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि काफी समय से वार्ड पार्षद मीना सिंह व क्षेत्रीय नागरिक इस सड़क का डामरीकरण कराने की मांग कर रहे थे। यह कार्य पूरा होने पर यहां से आने-जाने वाले हजारों लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। समय-समय पर सड़क की गुणवत्ता का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
