Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष पॉली क्लीनिक में ऑस्टियो आर्थराइटिस व अन्य मस्कुलो स्केलेटल विकार की नि:शुल्क जांच

  • कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर राजनांदगांव में अच्छी पहल 

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक दीनदयाल नगर पानी टंकी के पास चिखली राजनांदगांव में आयुष राष्ट्रीय कार्यक्रम ऑस्टियो आर्थराइटिस व अन्य मस्कुलोस्केलेटल विकार की नि:शुल्क जांच की जाएगी। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शिल्पा पाण्डेय ने बताया कि नि:शुल्क जांच में विभिन्न प्रकार के वात रोग जैसे गठियावात, वातरक्त, स्पॉडिलोसिस, कमर दर्द, जोड़ों में दर्द, एड़ी में दर्द व साइटिका इत्यादि रोगों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। आवश्यकता अनुसार मरीजों को चिकित्सा व योग परामर्श और नि:शुल्क आयुर्वेद औषधियां भी दी जाएगी।

शासकीय आयुष योगा वेलनेस सेंटर में 21 जून तक योग शिविर का आयोजन

शासकीय आयुष योगा वेलनेस सेंटर राजनांदगांव में 17 से 21 जून 2024 तक 5 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग शिविर का शुभारंभ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. रमाकांत शर्मा उपस्थित थे।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शिल्पा पाण्डेय ने बताया कि योग शिविर  में प्रतिदिन योग चिकित्सक डॉ. भारती यादव द्वारा योगाभ्यास कराया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होकर योग का लाभ ले रहे हैं। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शिल्पा पाण्डेय द्वारा नागरिकों को पीसीओडी में योग और आहार से होने वाले लाभ के बारे में बताया जा रहा है।

प्रभारी आयुष पॉलीक्लिनिक डॉ. हर्षा बरैया द्वारा नागरिकों को प्रतिदिन योग व व्यायाम से होने वाले लाभ के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही शिविर में चित्रकला, कुर्सी दौड़, चम्मच गोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है और विजेता प्रतिभागियों को को पुरस्कार वितरण भी किया जा रहा है। शिविर में अंकुरित, नींबू पानी, जलजीरा का वितरण किया जा रहा है। नागरिक से अधिक से अधिक संख्या में पांच दिवसीय योग शिविर में शामिल होने की अपील की गई है।

Check Also

छत्तीसगढ़ में एसआईआर पर अकबर का बड़ा खुलासा

एसआईआर की प्रक्रिया में चार गुना वोटरों के नाम हटाए गए   THE CG NEWS  रायपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!