Breaking News

मूर्ति दंपति की तीन बेटियां पूरी कर चुकी मेडिकल की पढ़ाई : दो बेटे कर रहे एमबीबीएस : समाज ने किया सम्मान

द सीजी न्यूज

भिलाई। सेक्टर-5 निवासी भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी के.कृष्ण मूर्ति व के. तुलसी दम्पत्ति की तीन बेटियां डॉक्टर बन चुकी हैं जबकि दो बेटे एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। जनरल कैटेगरी मे “फ्री” सीट हासिल कर पढ़ाई करने वाले मूर्ति दंपति के इन होनहार भाई-बहनों की उपलब्धि पर तेलुगू समाज गौरवान्वित हुआ है। समाज की ओर से इंडियन नेशनल मेटल वर्कर्स फेडरेशन के सचिव व भिलाई इस्पात संयंत्र, इंटक के पूर्व उप महासचिव एन.एन.राव ने विशेष रूप से सम्मानित किया।

आन्ध्र प्रदेश, श्रीकाकुलम जिला, श्रीकर्रीवानी पालेम ग्राम के मूल निवासी मूर्ति दंपति की दोनों बड़ी बेटियां सुप्रिया व सोनल एमडी की डिग्री हासिल कर चुकी है और तीसरी बेटी स्तुति एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बन चुकी है। मूर्ति दंपति का चौथा बेटा शुभम एमबीबीएस के तृतीय वर्ष और पांचवा बेटा शिवम एमबीबीएस के प्रथम वर्ष की पढ़ाई छत्तीसगढ़ शासन के मेडिकल कॉलेज में कर रहे हैं। मूर्ति दंपत्ति के पांचों बच्चों द्वारा एमबीबीएस की पढ़ाई करने पर तेलुगु समाज में हर्ष व्याप्त है।श्रमिक नेता राव ने श्रीफल, पुष्प गुच्छ व हार व शाल भेंटकर इनका सम्मान किया।

गौरतलब है कि वरिष्ठ श्रमिक नेता एन.एन.राव समाज के गरीब या प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करने में हमेशा अग्रणी रहते हैं। गरीब व निर्धन कन्याओं के विवाह में खर्च करना व बीमार लोगों की मदद करना उनके समाज सेवा के प्रमुख कार्य हैं। मूर्ति दंपति के बच्चों को सम्मानित करने के अवसर पर डॉ चिरंजीवी, डॉ जम्पाल वेंकटराव (दो बच्चे डॉक्टर), भवानी , डॉक्टर ज्योति, यू. शिव कुमार, कामेश्वरी, चिरंजीव (डी फार्मा), डॉ वेंकटेश, श्रीनिवास और जी.पी. हल्दकार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Check Also

सेक्टर-9 अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाओं का सांसद विजय बघेल ने लिया जायजा

THE CG NEWS भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!