Breaking News

स्वरोजगार के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि और पीएम स्वनिधि से मिलेगा लोन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम द्वारा बैंकों के माध्यम से स्वरोजगार के लिए लोन उपलब्ध कराने आवेदन जमा कराए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देशानुसार पसरा-ठेला व घूम-घूम कर व्यवसाय करने वाले शहरी पथ विकेता महिला/पुरुष को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10000/- (दस हजार रुपये) का ऋण 7% वार्षिक ब्याज दर पर बैंक के माध्यम से दिया जा रहा है। व्यवसाय हेतु ऋण की आवश्यकता होने पर 24 व 25 जून को पंचशील नगर में गुप्ता च्वाइस सेन्टर वार्ड, 56 बघेरा में सामुदायिक भवन तम्बोली च्वाईस सेन्टर, वार्ड 17 में 26, 27, 28 जून, दुर्गा मंच, वार्ड 5, 6 व 9 में 25 व 26 जून, शीतला मंदिर परिसर बैगा पारा और वार्ड 23 व 4 गया नगर मुक्तिधाम में स्वास्थ्य केन्द्र में दिनांक 27 व 28 जून को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर में आनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

इसके अलावा जिन महिला/ पुरुष को व्यवसाय बढ़ाने के लिए पचास हजार रु से दो  लाख रुपये तक का ऋण चाहिए, वे शिविर स्थल पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना हेतु जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदक का पहचान पत्र और आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक में सेविंग खाता होना जरूरी है। आय के स्त्रोत इत्यादि के साथ आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी, बैंक पास बुक की फ़ोटो कॉपी, राशन कार्ड की फोटो कॉपी, स्वयं की फ़ोटो लेकर शिविर में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Check Also

सेक्टर-9 अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाओं का सांसद विजय बघेल ने लिया जायजा

THE CG NEWS भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!