Breaking News

पेपर लीक : NSUI ने केंद्र सरकार को सद्बुद्धि देने किया यज्ञ 

  • नरेंद्र मोदी चुप्पी तोड़ो, युवाओं को न्याय दो- सोनू साहू

द सीजी न्यूज

दुर्ग। देश में लगातार एक के बाद एक विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक होने पर एनएसयूआई ने आज केंद्र सरकार को सद्बुद्धि देने यज्ञ का आयोजन किया। हिंदी भवन के सामने गांधी प्रतिमा स्थल पर एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व में सद्बुद्धि यज्ञ के माध्यम से केंद्र सरकार को नींद से जगाने का प्रयास किया गया।

यज्ञ के बाद एनएसयूआई के प्रदेश महामंत्री सोनू साहू ने कहा कि कई परीक्षाओं के पेपर लीक होने से इसका सीधा असर छात्रों पर हो रहा है। युवा वर्ग के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इस विषय पर देश के प्रधानमंत्री मोदी अब तक चुप्पी साधे हुए हैं। न पढ़ा हूं, न पढ़ने दूंगा कहावत को चरितार्थ किया जा रहा है। पेपर लीक मामलों में धांधली की बात नकारने वाले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बताना चाहिए कि क्या अलग-अलग राज्यों से पेपर लीक मामले में गिरफ्तार लोग निर्दोष हैं?

सोनू साहू ने कहा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा NEET परीक्षा में धांधली व पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर मोदी सरकार का रवैया संदिग्ध है। भ्रष्टचार और तानाशाही पर आमादा केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ दुर्ग NSUI द्वारा देश के प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नींद से जगाने विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पेपर लीक और धांधली के जरिये देश के करोडों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान आकाश कनौजिया प्रदेश महासचिव एनएसयूआई सुरेंद्र वाघमारे जिला महासचिव बॉबी गिल क्रिश, अंसु, चंदन, हर्ष, विशाल निक्कू चौबे, शाश्वत पांडे, वरुण केवलतानी, अहमद, वीसू, रतन, करण, आदित्य, देवेश राजपूत, डोमेंद्र, राज देवांगन, सूर्यकांत देशमुख, जतिन ठाकुर, हरीश देवांगन, अमन दुबे, राहुल यादव, आदि भारद्वाज, गोल्डी कोसरे, सोनू यादव उपस्थित थे।

Check Also

एग्रीस्‍टेक का पंजीयन 30 अक्‍टूबर तक

THE CG NEWS दुर्ग/ धान खरीदी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों और उनके सह-हिस्सेदारों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!