Breaking News

आटो रिक्शा, वैन जैसे छोटे वाहनों पर चालानी कार्यवाही : डीपीएस की स्कूल बस का हाल भी देख लीजिये हुजूर …

द सीजी न्यूज

दुर्ग / ऑटो रिक्शा और वैन की जांच करने वाले परिवहन विभाग के अफसर प्राइवेट स्कूलों की बसों में हो रही लापरवाही और क्षमता से ज्यादा बच्चे होने के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहे। डीपीएस रिसाली की स्कूल बस का वीडियो देखिये … यहां जितनी सीटें है, स्कूल बस में उससे ज्यादा बच्चे हैं। सीटें फुल होने के बाद बच्चों को खड़े-खड़े सफर करना पड़ रहा है।

पैैरेंट्स ने इसकी शिकायत कई बार की है। लेकिन स्कूल प्रबंधन पर शिकायतों का कोई असर नहीं हुआ। बस ट्रांसपोर्टेशन के नाम पर शुल्क वसूलने के बाद बच्चों को सुविधा नहीं दी जा रही है। कई महीनों से हो रही इस लापरवाही पर परिवहन विभाग के अफसरों ने भी मौन साध रखा है।        

21 वाहनों पर कार्रवाई : वसूले 75 हजार 

दुर्ग जिले के अंतर्गत संचालित स्कूलों में स्कूली बच्चों को सुरक्षित यातायात को ध्यान रखते हुए स्कूली बच्चों के ट्रांसपोर्टेशन के लिए संचालित आटो रिक्शा, वैन आदि की संयुक्त जांच 4 जुलाई से शुरू की गई है। क्षमता से अधिक व असुरक्षित पाये जाने पर व अवैधानिक रूप से संचालित 21 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 75 हजार रुपए शमन शुल्क वसूल किया गया है। विद्यालयों में ऑटो-रिक्शा का संचालन तत्काल बंद करने स्कूल प्रबंधन को नोटिस भी जारी किया गया है।

पालकों सेे अपील की गई है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने बच्चों को आटो-रिक्शा व वैन से स्कूल न भेजें। आगामी दिनों में  सतत् रूप से बिना परमिट, फिटनेस व बीमा के चलने वाले ऑटो रिक्शा, स्कूली वैन और स्कूल बसों पर कार्यवाही की जाएगी। जांच की कार्रवाई क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एस.एल. लकड़ा, प्रभा तिवारी, परिवहन उप निरीक्षक व यातायात विभाग के उप पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर व उनके सहयोगी द्वारा की गई।

Check Also

एग्रीस्‍टेक का पंजीयन 30 अक्‍टूबर तक

THE CG NEWS दुर्ग/ धान खरीदी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों और उनके सह-हिस्सेदारों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!