Breaking News

बिजली बिल बढ़ाने और अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना

द सीजी न्यूज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली महंगी किये जाने और अघोषित बिजली कटौती के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन विद्युत जोन कार्यालय, आदित्य नगर में किया गया। बिजली बिल में बढ़ोतरी और अघोषित बिजली कटौती से आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल के नेतृत्व में जंगी विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने अघोषित कटौती बंद करने की मांग की। बिजली बिल में हुई बढ़ोतरी को भी वापस लेने की मांग की गई। प्रदर्शन के बाद मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार साहू, राजकुमार पाली, महीप सिंह भुवाल, संदीप वोरा, परमजीत सिंह भुई, संजू धनकर, पार्षद निर्मला साहू, सत्यवती वर्मा, अमित देवांगन, राजकुमार नारायणी, रत्ना नारमदेव, निखिल खिचारिया, आंनद कपूर ताम्रकार, विनोद सेन, अजय गुप्ता, अनीस रज़ा, सनी साहू, हरि साहू, राकेश साहू, विनिश साहू, केशव सिन्हा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Check Also

पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा से बदली देश की तस्वीर, छत्तीसगढ़ को मिली विकास की नई सौगातें – केदार कश्यप

THE CG NEWS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के जनसेवा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!