द सीजी न्यूज
दुर्ग। घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय दुर्ग के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आज कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। आयोजन में मुख्य अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल ने फलदार पौधों का रोपण किया।
इस मौके पर महापौर ने कहा कि वृक्ष के बिना जीवन संभव नहीं है। जीवनदायिनी पौधों की रक्षा करना हमारी महती जिम्मेदारी है। इस दौरान एमआईसी सदस्य दीपक साहू, संजय कोहले ने भी वृक्षारोपण कर बच्चों को वृक्षरक्षक बनने के लिए प्रेरित किया। दयानंद शिक्षा समिति की उपाध्यक्ष आभारानी गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रारंभ करते हुए पौधे लगाने का आह्वान किया है। हम सबको हर शुभ अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
इस दौरान प्राचार्य डॉ. मृदुला वर्मा उप प्राचार्य डॉ. नीतू सिंह, शिक्षा समिति के विधिक सलाहकार डॉ नागेन्द्र शर्मा, सलाहकार समिति के सदस्य विभा शर्मा, डॉ.आस्था सिजारिया, विनोद सोनवानी, डॉ तृप्ति खनंग, कार्यक्रम अधिकारी निशा साहू व महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक लक्ष्मी, दिशा, राजेश्वरी, झरना, भिनेश्वरी, रूपाली ने पौधों की रक्षा करने की शपथ ली।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

