द सीजी न्यूज
दुर्ग/ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिक निगम दुर्ग अंतर्गत प्रकाश व्यवस्था के लिए 19 लाख 99 हजार 611 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में स्ट्रीट लाईट लगाने हेतु एल.ई.डी. लाईट सह कलैम्प क्रय के लिए के लिए 19 लाख 99 हजार 611 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal