द सीजी न्यूज
दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंर्तगत ग्राम खोपली में विभिन्न मदों से निर्मित होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन व किसान कुटीर का लोकार्पण मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उतई भाजपा मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति योगिता चंद्राकर, खोपली सरपंच मंजू वर्मा, महामंत्री सोनू राजपूत, पुकेश चंद्राकर, शुभम वर्मा, देवेन्द्र भारती, रमाकांत चंद्राकर, संतोष साहू, सांसद प्रतिनिधि राजू साहू, विधायक प्रतिनिधि अखिलेश चंद्राकर उपस्थित रहे।
भूमिपूजन किये गए कार्यों में अमृत बाई के खेत से श्मशान घाट तक सड़क निर्माण कार्य 6.39लाख रुपये, मेन रोड से गौठान तक सड़क निर्माण 9.67लाख रुपये, दीनबंधु के खेत से भीखम के खेत तक सड़क निर्माण 8.02 लाख रुपये, बांधा तालाब में अमृत सरोवर निर्माण कार्य कुर्मी समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 14.54लाख रुपये से निर्मित होने वाले नए कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होगी। हमारा विधान विधानसभा क्षेत्र एक मॉडल के रूप में विकसित होगा। पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को पूरा करने और भारत को फिर से विश्व गुरु और सोने की चिड़िया बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार कार्य कर रही है। साय सरकार बनते ही विकास कार्यों में गति आई है। “मोदी की गारंटी” संकल्प पत्र के अनुरूप कार्य करते हुए साय सरकार ने मात्र 6 महीने में ही ₹3100 प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी की। 2 साल का बकाया बोनस ₹3716 करोड़ किसानों के खातों में पहुंच गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए पक्के आवास की स्वीकृति दी गई। महतारी वंदन योजना से 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों को प्रति माह ₹1000 की सहायता राशि दी जा रही है। प्रदेश की सरकार ने अल्प समय में ही अद्भुत कार्य किये हैं। सभी योजनाओं का क्रियान्वयन शत-प्रतिशत हुआ है। हमारी सरकार का एक ही लक्ष्य है – अन्तिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचाना। इस लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चंदू देवांगन, रूपेश पारख, सतीश चंद्राकर, करण देशमुख, संतोष कौशिक, रवि चंद्राकर, पवन साहू, संतोष साहू, टुमन चंद्राकर रमेश वर्मा रमेश साहू मोहन पटेल धनश्याम चंद्राकर, कार्तिक, हरीश यादव, जीवन साहू, लता सोनवानी, दानेश्वर देशमुख, नरेन्द्र साहू, देवेन्द्र भारती, लक्ष्मी बंजारे, रमाकांत चंद्राकर बाबूलाल, जीवन लाल साहू, लुमेश्वर चंद्राकर, तुला राम साहू खुमान साहू खुबीराम साहू लक्ष्मीनारायण साहू बाबू लाल साहू विनोद, माधो लाल साहू रूपनारायण वर्मा साहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

