Breaking News

केन्द्रीय मंत्री एचडी कुमार स्वामी से मिले विधायक ललित चंद्राकर : रिसाली नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर ज्ञापन सौंपा

द सीजी न्यूज

नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए केन्द्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के भिलाई प्रवास के दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भिलाई हाउस में मुलाकात की और विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसमें बहुप्रतीक्षित मांग बीएसपी की भूमि हस्तांतरण की मांग भी शामिल है। इस दौरान सांसद विजय बघेल भी मौजूद रहे।

ललित चंद्राकर ने निकाय क्षेत्र के लिए अमृत मिशन फेस-2 के अंतर्गत (अनुमानित 30 एमएलडी) फिल्टर प्लांट के लिए डब्लूटीपी और  इंटकवेल निर्माण के लिए जमीन व मरोदा डेम से पानी की उपलब्धता के संबंध में मांग रकी है। निकाय क्षेत्र के वार्ड 10 बीएसपी मार्केट के पास आकांक्षी टॉयलेट निर्माण की अनापत्ति प्रमाण पत्र। निकाय क्षेत्र थाना नेवई के पास कॉलेज निर्माण हेतु भूमि का हस्तांतरण का प्रस्ताव, निकाय क्षेत्र बीएसपी रिसाली उपस्वास्थ्य केन्द्र के भवन व परिसर को स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरण करने की मांग भी शामिल है।

 इसी तरह निकाय क्षेत्र वार्ड 11 में निर्मित फुटबॉल ग्राऊण्ड के हस्तांतरण, वार्ड 7 शीतला मंदिर के पास चौपाटी निर्माण अनापत्ति प्रमाण पत्र, वार्ड 33 नेवई बस्ती सीआईएसएफ के पास स्थित रिक्त भूमि को नगर पालिक निगम रिसाली के कर्मचारियों को आवास हेतु हस्तांतरण, निकाय क्षेत्र वार्ड 7 बीएसपी 35 स्कूल मुख्य कार्यपालन भवन को नगर पालिक निगम को हस्तांतरित करने, नगर निगम रिसाली के रूआंबांधा, टंकी मरोदा, स्टेशन मरोदा, नेवई, जोरातराई और पुरैना की बसाहट व रिक्त भूमि को हस्तांतरित करने संबंधित मांगे भी शामिल है।

इन सभी समस्याओं को लेकर विधायक विधायक ललित चंद्राकर ने केन्द्रीय इस्पात मंत्री के सामने अपनी मांगे रखी। केन्द्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने इनका निराकरण करने का आश्वासन दिया है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!