Breaking News

कई महीने से श्रमिकों को नहीं मिला वेतन, विधायक गजेंद्र यादव ने कंपनी ठेकेदार को फटकारा : दो दिनों के भीतर भुगतान करने कहा

  • श्रमिकों के हित में सरकार द्वारा घोषणा की जानकारी भी दी

द सीजी न्यूज

दुर्ग। आज मॉर्निंग विजिट के दौरान विधायक गजेंद्र यादव श्रमिकों से मिलने लेबर चौक पहुँचे और उनकी समस्या का समाधान कराया। श्रमिकों को कई महीने से वेतन न मिलने की जानकारी मिलने पर तत्काल ठेकेदार को फोन किया और फटकार लगाते हुए दो दिन के भीतर भुगतान करने कहा।

श्रमिकों ने बताया कि वे निजी कंपनी में कार्य रहे थे। कार्य पूरा होने के बाद भी काम का वेतन नहीं दिया। महीनों से वेतन के लिए ठेकेदार टालमटोल कर रहा है। विधायक यादव ने सभी श्रमिकों का लंबित वेतन भुगतान करने कहा है।

पहली बार किसी विधायक को अपने बीच पाकर श्रमिक काफी खुश हुए। उन्होंने जय श्रीराम के जयकारे से स्वागत किया और अपनी-अपनी समस्या बताई। विधायक गजेंद्र यादव ने जल्द ही निराकरण करने का आश्वासन दियाा। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रमिकों से विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि सभी अपने आधार कार्ड, पेन कार्ड सहित सभी दस्तावेज दुरुस्त कर लें। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर प्रदेश के विष्णुदेव साय सरकार ने श्रमिकों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। अब प्रदेश भर में श्रमिकों को पांच रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। इसके लिये राज्य भर में अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र खोले जाएंगे। दूसरी सौगात के रूप में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ शुरू करने की घोषणा की है। इन योजनाओं से श्रमिकों को काफी राहत मिलेगी।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!