Breaking News

राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनने पर विधायक ललित चंद्राकर को चंद्राकर समाज ने दी बधाई

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर चंद्राकर समाज के पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। चंद्राकर समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक निवास स्थान पर ललित चंद्राकर से सौजन्य मुलाकात की और चंद्राकर समाज को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाज के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष अश्वनी चंद्राकर, पूर्व अध्यक्ष कुरूद दिनेश चंद्राकर, कुंदन चंद्राकर, पवन चंद्राकर, पुष्पेंद्र चंद्राकर, रोहित चंद्राकर बलभद्र चंद्राकर पद्ममाकर चंद्राकर बालमुकुंद चंद्राकर महेश चंद्राकर राजेश चंद्राकर ओमकेश्वर चंद्राकर घनश्याम चंद्राकर खिलेश्वर चंद्राकर डी कुमार चंद्राकर मनोहर चंद्राकर रमेश चंद्राकर दिलीप चंद्राकर तुलाराम चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Check Also

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत द सीजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!