द सीजी न्यूज
दुर्ग। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में स्वच्छ साइक्लोथान व स्वच्छ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। रविवार को सुबह 8 बजे महापौर एवं आयुक्त द्वारा मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, पीआईयू कुनाल, राहुल स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर विश्वनाथ पाणिग्रही, शिवाकांत तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मैराथन दौड़ रविशंकर स्टेडियम, पटेल चौक होते हुए सिविल लाइन से वापस रविशंकर स्टेडियम में समाप्त हुई। दौड़ में स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ के आयोजन में शहर को स्वच्छ बनाने के नारे लगाए गए।
कार्यक्रम के दौरान आत्मानंद स्कूल तितुरडीह, शासकीय स्कूल बोरसी, खालसा स्कूल, शासकीय स्कूल पुलगांव, विज्ञान विकास केंद्र छात्रावास आदि स्कूल व कॉलेज के छात्र छात्राएं शामिल हुए। इस आयोजन के दौरान लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाने के साथ ही स्वच्छता के लिए हस्ताक्षर कराया गया। साइकिल रैली एवं मैराथन दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को नगर पालिक निगम द्वारा 2 अक्टूबर को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को श्रमदान कार्यक्रम भी रखा गया। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालय सफाई अभियान के अंतर्गत स्थित विभिन्न शौचालयों में जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता के लिए श्रमदान किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

