द सीजी न्यूज
दुर्ग। शहर विधायक गजेंद्र यादव मॉर्निंग विजिट के दौरान आज वार्ड 52 बोरसी पहुँचे और जनता से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। नागरिकों के साथ वार्ड का भ्रमण कर समस्याओं की जानकारी ली। नागरिकों ने आवागमन में हो रही समस्या से निजात दिलाने कच्ची सड़कों के सीमेंटीकरण कार्य की जानकारी दी। विधायक ने सीमेंट रोड निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान नागरिकों ने कई अन्य सड़कों का सीमेंटीकरण कराने और नाली निर्माण की मांग की। विधायक गजेंद्र यादव ने निगम अधिकारियों को सड़कों का सीमेंटीकरण करने जल्द ही प्राक्कलन तैयार करने कहा।
बोरसी पहुँचने पर विधायक गजेंद्र यादव का वार्ड 52 की जनता ने क्षेत्र में विकास के लिए राशि स्वीकृत करने पर स्वागत सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया। वार्डवासियों के बीच बैठकर वार्ड के मुलभूत समस्याओं की जानकारी लेने के बाद गजेंद्र यादव ने वार्ड का भ्रमण किया। नागरिकों ने बताया कि नई कॉलोनी बनने पर कच्ची सड़क पर आवागमन में बहुत परेशानी आती है। सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण भी आवश्यक है ताकि, बारिश का पानी बाहर निकल सके।
विधायक ने वार्डवासियो की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक गजेंद्र यादव ने हनोदा रोड पर मेन रोड तक पहुंच मार्ग के लिए सीमेंट सड़क का भूमिपूजन भी किया। इस दौरान लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे बोरसी के युवाओं की टोली से मुलाकात कर बारिश के मौसम में लगाए गए पौधों को संरक्षित करने उत्साहवर्धन किया। वार्ड भ्रमण के दौरान गुलशन साहू, सरस्वती साहू, रामखिलावन साहू, नन्दलाल शिवारे, चाणक्य साहू सहित सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
