Breaking News

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया सेंट्रल जेल का निरीक्षण

द सीजी न्यूज 

दुर्ग/ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक से जेल में रहने वाले कैदियों के बारे में जानकारी ली। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल के कैदियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि जब ये कैदी जेल से बाहर आए तो उनके पास व्यवसाय का साधन हो और वे समाज में सामान्य जीवन बिता सके।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जेल के कैदियों से संचालित व्यवसायिक प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। कैदियों द्वारा जेल की व्यवस्था व प्रशिक्षण के प्रति संतुष्टि जताते हुए इसकी सराहना की गई। कुछ बंदियों ने बताया कि अच्छा कार्य करने पर उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाता है। जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदियों को कार्य के बद्ले आमदनी भी दी जाती है।

निरीक्षण के दौरान विधायक गजेंद्र यादव व डोमन लाल कोर्सेवाडा, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, जिला पंचायत के सीईओ अश्विनी देवांगन, डिप्टी कलेक्टर मुकेश रावटे, सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Check Also

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत द सीजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!