Breaking News

गौरवशाली रहा है यादव समाज का इतिहास : ललित चंद्राकर

  • तीजा मिलन समारोह में शामिल हुए राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुंडेरा में कोसरिया यादव समाज सर्किल कोडिया जिला दुर्ग के तत्वावधान में आयोजित तीजा मिलन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। ललित चंद्राकर ने भव्य आयोजन के लिए समाज के लोगों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मौजूद सभी माता-बहनों को तीजा मिलन समारोह की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर समाज की ओर से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकगीतों की धुन पर राउत नाचा प्रस्तुत किया गया। माताओं-बहनों द्वारा पारंपरिक खेल कबड्डी, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, रंगोली, घड़ा दौड़, रस्सा खींच, फुग्गा फोड़, सुआ गीत, तीजा क्वीन, छत्तीसगढ़ी व्यंजन जैसे विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने इस मौके पर कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं है बल्कि आप सभी नारी शक्तियों के सामाजिक, धार्मिक और एक पत्नी, बेटी व माँ के रूप में आपकी भूमिका के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सामूहिक प्रयास है।

चंद्राकर ने आगे कहा कि तीजा पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति,परंपरा व नारी शक्ति के प्रतीक पर्व के रूप में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। तीजा में सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु जीवन की कामना लेकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार महिलाओं को हर महीने महतारी वंदन योजना की राशि जारी कर रही है। केंद्र व छत्तीसगढ़ की डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सशक्तिकरण के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में अतुलनीय कार्य कर रही है।

इस अवसर पर पार्षद विक्की चंद्राकर, महामंत्री सोनू राजपूत, समाज के जिलाध्यक्ष बोधन यादव, कोडिया सर्किल अध्यक्ष बरातू राम यादव, जिला उपाध्यक्ष हरीश यादव, भोजराम यादव, मतराम यादव, रामेश्वर यादव, कोमल यादव, सुरेश यादव, दयालु राम यादव, हेमंत यादव, राजेंद्र यादव, प्रकाश यादव, चुम्मन यादव, दौलत यादव, हरीश यादव, गोविंद साहू, केशव महिपाल, महिला अध्यक्ष ओम बाई यादव, सरोज यादव दमयंती यादव कुमारी चंचल यादव पूर्णिमा यादव सारिका यादव लोकेश्वरी यादव तारामती यादव चंद्रिका यादव जागेश्वरी पूजा यादव व समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत द सीजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!