Breaking News

आकाशीय बिजली से 8 लोगों की मृत्यु पर सीएम साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की

  • जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

द सीजी न्यूज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में मृतकों और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन अधिकारियों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने साथ-साथ घायलों के उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख रुपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। आकाशीय बिजली गिरने से 5 बच्चों समेत 3 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई है। इस घटना में एक घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। वह खतरे से बाहर है।

Check Also

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत द सीजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!