द सीजी न्यूज
दुर्ग/ पुलगांव स्थित गोकुल नगर गौठान का आज निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, शोएब अहमद के साथ उन्होंने सम्पूर्ण गौठान का भ्रमण किया। कमिश्नर ने शहर के व्यस्ततम मुख्य मार्गों व गलियों पर विचरण करने वाले मवेशियों पर नियंत्रण करने की मुहिम चलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान पशुपालकों को समझाईश दें कि अपने पशुओं को खुले में सड़कों पर भटकने न दे। ऐसा पाए जाने पर पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी और पशुपालकों से जुर्माना वसूल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़कों पर घुमन्तु पशुओं के बैठे रहने या विचरण करने से दुर्घटना का अंदेशा रहता है और दुर्घटना होने पर वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें और सड़कों पर न घूमने दें।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
