द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने शनिवार को विभिन्न वार्डों में दैनिक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इंदिरा मार्केट, हटरी बाजार, शनीचरी बाजार, सिविल लाइन सहित अन्य क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिये। प्रत्येक वार्ड में पानी की निकासी के लिए बनी नालियों की सफाई के साथ मुख्य मार्ग, अंदरूनी मार्गों पर नियमित सफाई करने के निर्देश दिये गए।
कमिश्नर ने मुख्य मार्ग के दोनों और किसी भी प्रकार की गंदगी अथवा मिट्टी का ढेर जमा न होने देने कहा। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, प्रभारी कार्यपालन अभियंता आरके जैन, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद, स्वच्छता निरीक्षक सुरेश भारती सहित निगम का अमला मौजूद रहा।
कमिश्नर ने बाजार क्षेत्र में दुकानों का कचरा डस्टबिन में एकत्रित कर निगम की गाड़ी में डालने और कचरा दुकान के बाहर न फेंकने की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। दुकानदारों द्वारा ऐसा न किये जाने पर जुर्माने की कार्रवाई करने के निर्देश दिये। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथिन का उपयोग करते पाये जाने पर होटल व दुकान संचालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने झाडू लगाने के बाद तुरंत कूड़े को उठाने की व्यवस्था करने कहा। निगम कमिश्नर ने शहर के मुख्य मार्गों सहित अन्य जगहों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने अग्निवीर आवासीय प्रशिक्षण स्थल मानस भवन दुर्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिये।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


