Breaking News

अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है देवांगन समाज : अरुण साव

  • देवांगन समाज के परिचय सम्मेलन में जीवन साथी चुनने प्रदेश भर से पहुंचे युवक युवती
  • कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल
  • देवांगन समाज को बताया जागरूक, पदाधिकारियों ने साव के जन्मदिन पर दी बधाई

द सीजी न्यूज

जिला देवांगन समाज के तत्वावधान में महिला एवं युवा प्रकोष्ठ द्वारा 24 नवंबर रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे भवन, जवाहर नगर, धमधा रोड, दुर्ग में देवांगन समाज का विशाल सामाजिक एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। परिचय सम्मेलन में 275 युवकों – 160 युवतियों ने अपना जीवन साथी चुनने के लिए परिचय दिया। पुनर्विवाह के इच्छुक 32 तलाकशुदा, विधवा व विधुर ने भी कार्यक्रम में अपना परिचय दिया। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर आदित्य नगर में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने इस आयोजन के लिए समाज के आयोजकों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

अति विशिष्ट अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल एवं देवांगन समाज के राष्ट्रीय कोष्टा कोष्टी समिति के उपाध्यक्ष महेश देवांगन, पूर्व सभापति दुर्ग दिनेश देवांगन, बीरगांव नगर के पूर्व महापौर डॉ ओमप्रकाश देवांगन, प्रकाश देवांगन आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी प्रेमचंद देवांगन ने की।

मुख्य अतिथि प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री अरूण साव ने बड़ी संख्या में उपस्थित समाज के लोग को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और ईमानदारी देवांगन समाज की ताकत है। आज हर क्षेत्र में देवांगन समाज अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर आगे बढ़ रहा है। देवांगन समाज के लोगों ने सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और राजनीतिक क्षेत्र में भी समाज के लोग उच्च स्थान पर पहुंचे हैं। वर्तमान भाजपा सरकार ने देवांगन समाज के विधायक लखनलाल देवांगन को केबिनेट मंत्री बनाकर समाज का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने समाज द्वारा परमेश्वरी आश्रम के लिए मांगी गई राशि के लिए स्वीकृति देने की घोषणा की। इस अवसर पर देवांगन समाज के पदाधिकारियों ने 25 नवंबर को उप मुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन के अवसर पर आज केक काटकर जन्म दिन की अग्रिम शुभकामनाएं व बधाई दी।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि देवांगन समाज शिक्षित समाज और छत्तीसगढ़ का अग्रणी समाज है, जो सभी समाजों के लिए प्रेरणादायक है। दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि देवांगन समाज एक अनुशासित समाज है और वस्त्र निर्माण करके सभ्यता सिखाने वाला समाज है। इस समाज के लोग अपनी योग्यता के बल पर शासन व प्रशासन में महत्वपूर्ण पदों पर हैं।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने परिचय सम्मेलन में भारी भीड़ को देखते हुए कहा कि दुर्ग जिला देवांगन समाज को ऐसे ही समाजिक आयोजनों के लिए 5 एकड़ जमीन और भव्य भवन की आवश्यकता है। हम दुर्ग जिले के सभी विधायक गणों के सहयोग से इस आवश्यकता की पूर्ति करेंगे। सम्मेलन को अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी संबोधित किया।

समाज के जिलाध्यक्ष पुरानिक राम देवांगन ने अपने स्वागत भाषण में समाज की ओर से जिला के भवन निर्माण हेतु 75 लाख रुपए अनुदान की मांग की। इस अवसर पर अतिथियों ने एक स्मारिका का भी विमोचन किया, जिसमें देवांगन समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों का विवरण, समाजोपयोगी लेख-कविताएं व अन्य उपयोगी जानकारियां प्रकाशित की गई है।

इस अवसर पर देवांगन समाज के कार्य. अध्यक्ष राकेश देवांगन, सचिव धनुष राम देवांगन, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र लिमजे, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कीर्ति देवांगन, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आशीष देवांगन, समाज के वरिष्ठ जन भूषणलाल देवांगन, भिलाई अध्यक्ष घनश्याम देवांगन, अलखराम देवांगन, भेदूराम देवांगन, धनुकराम देवांगन, दुष्यंत देवांगन आदि सहित, जिला, ब्लाक, मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारीगण और  समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

परिचय सम्मेलन में दुर्ग जिला के अलावा राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा, धमतरी, रायपुर से भी लोग शामिल हुए। संचालन सरस्वती देवांगन, हेमा देवांगन और पिंकी देवांगन ने संयुक्त रूप से किया। आभार प्रदर्शन कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश देवांगन ने किया।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!