- जिला सहकारी बैंक दुर्ग के सीईओ ने समिति प्रबंधकों और ऑपरेटरों की बैठक ली
द सीजी न्यूज
दुर्ग / जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के प्रधान कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीकांत चन्द्राकर ने आज जिले के 87 सेवा सहकारी समितियों के समिति प्रबंधकों और कम्पयूटर ऑपरेटरों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में रकबा समर्पण के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई। समितियों में संचालित माइक्रो ए.टी.एम. में प्रतिदिन लेन-देन करने निर्देशित किया गया।
सहकारिता से समृद्धि के तहत जिला प्रशासन से कॉमन सर्विस सेंटर के डिट्रिक्ट मैनेजर अवधेश साहू द्वारा समिति प्रबंधकों व कम्प्यूटर ऑपरेटरों को कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्रेशन करने प्रशिक्षण दिया गया। कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा किसानों को सुविधाएँ प्रदान करने निर्देशित किया गया। बैठक में प्रधान कार्यालय दुर्ग के हृदेश शर्मा, विपणन अधिकारी, रीना साहू पर्यवेक्षक फील्ड कक्ष उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
