Breaking News

प्रदेश के सैकड़ों दिव्यांग बच्चे रविवार को भिलाई में भरेंगे हौसलों की’उड़ान

द सीजी न्यूज

भिलाई। सामाजिक संस्था गोल्डन एंपथी (जीई) फाउंडेशन की ओर से  दिव्यांग बच्चों के लिए वार्षिक खेल मेला ‘उड़ान’ का आयोजन 8 दिसंबर रविवार को सुबह 10 बजे से भिलाई निवास के सामने स्थित दिव्यांग खेल मैदान में किया गया है। जिसमें खेल के साथ-साथ ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिताओं में दिव्यांग बच्चे हिस्सा लेंगे।

फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्लई ने बताया कि 500 से ज्यादा दिव्यांग बच्चे इस खेल मेले में भाग लेंगे। आयोजन स्थल पर पहुंचने वाले बच्चों को भी ऑन द स्पॉट पंजीयन कर खेल व ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन-प्रशासन, भिलाई इस्पात संयंत्र,सशस्त्र सीमा बल,सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल,दुर्ग जिला एवं पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के तमाम वरिष्ठ अधिकारीगण शामिल होंगे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!