द सीजी न्यूज
भिलाई नगर। सुपेला थाना अंतर्गत वार्ड 10 के कांग्रेस पार्षद चंद्रशेखर गवई ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की शिकायत की है। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पार्षद चन्द्रशेखर गवई (62 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पार्षद के छोटे भाई गौतम गवई की सास का निधन होने से 7 दिसंबर को घर के पास शांति भोज कार्यक्रम किया गया। घर के सामने परिवार के लोगों ने गाडिय़ों की पार्किंग की थी। रात करीब 10.40 बजे मोहल्ले का शिवम कौशिक अपनी कार में दो साथियों के साथ आया और अत्यधिक तेज आवाज में हार्न बजाते हुए गाडिय़ों को हटाने के लिये कहने लगा।
हार्न बजाने से मना करने पर उत्तेजित होकर शिवम ने पार्षद से गाली-गलौज कर मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। पार्षद की बेटी रागनी गवई और प्रार्थी का भाई गौतम गवई झगड़ा छुड़ाने आए तो उन्हें भी शिवम कौशिक व उसके दो साथियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal