द सीजी न्यूज
दुर्ग। समीपस्थ ग्राम उतई में आज दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने पदयात्रा करते हुए स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने और उपयोग करने के लिये लोगों को जागरुक किया। आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क अभियान की कड़ी में उतई मंडल स्तरीय पदयात्रा और घर-घर संपर्क अभियान के दौरान नगर भ्रमण कर दुकानदारों को स्वदेशी वस्तु बेचने और स्वयं उपयोग करने के साथ ही आमजनों से स्वदेशी निर्मित वस्तुओं का उपयोग करने प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर पदयात्रा प्रभारी गिरेश साहू, गायत्री वर्मा जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू, उतई मंडल भाजपा अध्यक्ष शीतला ठाकुर, प्रवीण यदु, चंदू देवांगन, नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, उपाध्यक्ष शिव नारायण देशमुख, सोसायटी अध्यक्ष उतई फत्तेलाल वर्मा, रोहित साहू, पार्षद सोनू राजपूत, लक्ष्मी नारायण साहू, संगीता रजक, सतीश चंद्राकर, अनिता गढ़े, सुनीता चंद्राकर, लता सोनवानी, मंडल उपाध्यक्ष विमला कामड़े, सोसायटी अध्यक्ष मचांदुर फलेन्द्र सिंह राजपूत, करगाडीह सरपंच करण सेन, पूर्व जनपद अध्यक्ष चन्द्रशेखर बंजारे, ममता चंद्राकर, एकता चंद्राकर, रंजना चंद्राकर, दिलीप ठाकुर, रुपेश पारख, ओपी चंद्राकर, गिरीश शर्मा, कांति साहू, बृजमोहन साहू, सोहन रिगरी, सुखित यादव व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पदयात्रा के दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है और इस लक्ष्य की प्राप्ति का मार्ग आत्मनिर्भर भारत से होकर गुजरता है। चंद्राकर ने कहा कि 90 दिनों के इस अभियान के दौरान, भाजपा और उसके कार्यकर्ता देश भर के लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें स्वदेशी उत्पादों का समर्थन करने और उन्हें खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं आज उतई नगर पंचायत में घर घर सम्पर्क कर आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने हेतु स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
