Breaking News

नगर निगम में ‘कर्तव्य ऐप लॉन्च : कर्मचारियों की उपस्थिति अब ऑनलाइन होगी

  • महापौर, आयुक्त, सभापति ने किया ‘कर्तव्य’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ
  • 1800 निगम कर्मचारियों की उपस्थिति से लेकर अवकाश आवेदन अब डिजिटल

द सीजी न्यूज

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग में कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यकुशलता और पारदर्शिता बढ़ाने ऑनलाइन मोबाइल ऐप ‘कर्तव्य का शुभारंभ किया गया। आज महापौर अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल और सभापति श्याम शर्मा ने एमआईसी सदस्यों और पार्षदों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से ऐप लॉच किया।
स्वास्थ्य विभाग के प्लेसमेंट, एमसीसी और फील्ड वर्कर कर्मचारियों को दिन में तीन निर्धारित समय सुबह 6 से 6:30 बजे, 10 से 10:30 बजे और दोपहर 1:45 से 2:15 बजे के बीच उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। इस व्यवस्था से फील्ड कर्मचारियों की गतिविधियों की बेहतर निगरानी हो सकेगी और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
नगर निगम के लगभग 1800 कर्मचारियों का पंजीयन इस ऐप में किया जा चुका है। कर्तव्य ऐप के माध्यम से पे-रोल विवरण, उपस्थिति रिकॉर्ड, अवकाश आवेदन सहित अनेक सुविधाएं अब ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। इससे कर्मचारियों का समय बचेगा और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि ‘कर्तव्य ऐप निगम प्रशासन के डिजिटलीकरण की दिशा में बड़ा कदम है। इससे फील्ड में होने वाले कार्यों पर बेहतर नियंत्रण और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल प्रणाली अपनाने से कर्मचारी व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। समय प्रबंधन, उपस्थिति और कार्यक्षमता पर ऐप का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
लॉन्चिंग कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, नीलेश अग्रवाल, मनीष साहू, काशीराम कोसरे, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पार्षद सरिता चंद्राकर, ललिता ठाकुर, लोकेश्वरी ठाकुर, खिलावन मटियारा, नीरा खिचरिया, मनीषा सोनी, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांसद विजय बघेल ने किया ध्वजारोहण

THE CG NEWS बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग के सांसद विजय बघेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!