Breaking News

एसआईआर के कार्य में लापरवाही, स्वच्छता पर्यवेक्षक निलंबित

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में 4 नवंबर से निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य चल रहा है। एसआईआर कार्य में लापरवाही करने पर जोन 5 सेक्टर 6 में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षक माया बीके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल भिलाई नगर के बीएलओ धनबहादुर सोनी भाग संख्या 54 के पिता का निधन होने के कारण स्वच्छता पर्यवेक्षक माया बीके की ड्यूटी लगाई गई थी। सहयोग के लिए एक अतिरिक्त कर्मचारी भी दिया गया था, किंतु उन्होंने कार्य करने से मना कर दिया।

पूर्व बीएलओ व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा समझाइश देने के बावजूद भी कार्य में रुचि नहीं ली गई। 2 दिसंबर को बिना सूचना के मतदान केन्द्र में अनुपस्थित रही और मोबाइल बंद कर दिया गया। निर्वाचन कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के कारण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने माया बीके को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस का जवाब न मिलने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!