Breaking News

नौकरी के बजाय स्वरोजगार अपनाएं युवा, दूसरों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करें – सांसद विजय बघेल

  • आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने किया युवा सम्मेलन का आयोजन

द सीजी न्यूज

भिलाई। जिला भाजपा कार्यालय परिसर में जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के निर्देश पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय थे।                 अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की। विशेष अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिरीष अग्रवाल, जिला महामंत्री सुषमा जेठानी व मनीष अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक मनोज तिवारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से नौकरी के बजाय स्वरोजगार अपनाने और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करने का आह्वान किया। बघेल ने कहा कि आज नवाचार आधारित उद्यमिता न केवल उद्योग खड़ा कर रही है, बल्कि स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और नए रोजगारों का मार्ग भी प्रशस्त कर रही है।
मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना होगा, ताकि हर वर्ग के लोगों तक स्वदेशी की भावना जागृत हो। पीएम मोदी के इस मूलमंत्र को अपनाते हुए पार्टी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है। अभियान 25 सितम्बर को शुरू हुआ है, जो 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक चलेगा। अभियान को जन जन तक पहुँचाने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मलेन और आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा जैसी कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है। अभियान का उद्देश्य वोकल फॉर लोकल के सन्देश को हर भारतीय तक पहुंचाना है।
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को युवाओं के नवाचार और उद्यमिता ही साकार कर सकते हैं। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को देश की आर्थिक मजबूती का आधार बताया। कोविड काल का उल्लेख करते हुए कहा कि संकट को अवसर में बदलने की प्रधानमंत्री की सोच ने भारत को विश्व में पहला ऐसा देश बनाया जिसने अपनी ही धरती पर कोविड वैक्सीन विकसित की। दुनिया के अन्य देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई।
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही ले लिया था, जिसके परिणाम स्वरूप पहले देश में 72 एयरपोर्ट थे। अब डेढ़ सौ एयरपोर्ट पूरे देश में है।  एम्स अस्पतालों की संख्या भी पहले की तुलना में पांच गुना वृद्धि हुई है। सड़कों, उद्योगों, तकनीकी क्षेत्रों में भी लगातार विकास की गाथाएं लिखी जा रही है। आज के भारत की तस्वीर दुनिया के सामने स्पष्ट है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति और उद्यमशीलता की भावना को मजबूत करना है, ताकि युवा भारत के आत्मनिर्भरता मिशन में सक्रिय भूमिका निभा सकें। केंद्र सरकार की स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और स्टैण्डअप इंडिया जैसी पहल को युवाओं के लिए बड़ा अवसर बताते हुए उन्होंने कहा कि एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन, फिनटेक, एग्रीटेक और बायोटेक जैसे क्षेत्रों में भारत के युवा विश्व नेतृत्व की क्षमता रखते हैं।
जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश को सोना गिरवी रखकर काम चलाना पड़ा था, लेकिन आज भारत आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीति बना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कर व्यवस्था पारदर्शी बनी है और देश में निवेश का वातावरण मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि युवाओं को आत्मविश्वास, सशक्तिकरण और नवाचार के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, उन्हें अपने अंदर छिपी असीमित शक्ति को पहचानने, स्वामी विवेकानंद के संदेश उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत का पालन करने, शिक्षा और कौशल के माध्यम से खुद को सशक्त बनाना होगा। आज का युवा स्टार्टअप, ऐप्स और नई तकनीकों के माध्यम से देश को आगे बढ़ा रहा है। समस्याओं को समाधानों में बदलने की कला सीखें और नए विचारों के साथ नेतृत्व करें।
इस अवसर पर पूनम शुक्ला, चन्ना केशवलु, चंद्रकांता मांडले, पारस जंघेल, शैलेन्द्र सिंह, हेमंत देवांगन, नितेश मिश्रा, आकाश ठाकुर, अभिषेक सिंह, रोहन सिंह, प्रशम दत्ता, सूरज साहू, आनंद ताम्रकार, प्रकाश सिंह, कंवरपाल सिंह, विशालदीप नायर व रितेश सिंह, सौरभ जायसवाल, आशीष दुबे, पूनमचंद सपहा, राहुल भोसले, विशाल शाही, सौरभ चटर्जी, हर्षल यादव, राम शर्मा, सुभाष शर्मा, मोहनीश काले, जयंत शर्मा सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!