Breaking News

दिल्ली में ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली में शामिल हुए वोरा : इंदिरा भवन में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से की भेंट–मुलाकात

द सीजी न्यूज

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली निकाली गई। महारैली से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा महारैली में शामिल हुए। रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व सहित देशभर से बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी इसे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक निर्णायक जनआंदोलन के रूप में देख रही है।

महारैली से पहले वोराा ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। इस दौरान अन्य राज्यों से आए कई वरिष्ठ नेताओं से भी उनकी भेंट हुई। इंदिरा भवन में वोरा ने कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से आत्मीय भेंट की। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से भी व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!