Breaking News

प्रशासन शहर की ओर अभियान : आदित्य नगर में विशेष शिविर 22 को

  • शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने सुशासन सप्ताह का आयोजन

द सीजी न्यूज

दुर्ग। भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीपीआरजी) द्वारा संचालित सुशासन सप्ताह प्रशासन शहर की ओर 2025 अभियान के अंतर्गत नगर निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में 22 दिसम्बर को आदित्य नगर जोन कार्यालय में सुबह 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शहर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करना है। अभियान के दौरान आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर सुशासन सप्ताह के सफल क्रियान्वयन हेतु उपायुक्त मोहेन्द्र साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा व कार्यपालन अभियंता प्रकाशचंद थवानी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। शिविर संचालन के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
महापौर अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों व मांगों से संबंधित आवेदन के साथ सुशासन सप्ताह शिविर में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ लें। शिविर के माध्यम से सार्वजनिक शिकायतों का त्वरित निराकरण व शासन की योजनाओं को सरलता से जनसामान्य तक पहुँचाया जाएगा।

Check Also

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!