Breaking News

पूर्व सीएम भूपेश बघेल की गिरफ्तारी को लेकर सर्वे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 6 कर्मचारियों को पकड़ा, थाने में किया जमकर हंगामा

द सीजी न्यूज

भिलाई। गाजियाबाद की कंपनी वाट्स इंडिया थिंक्स के 6 कर्मचारियों को कांग्रेस नेताओं ने आज पकड़ लिया। सभी लोग पूर्व सीएम भूपेश बघेल की गिरफ्तारी को लेकर पब्लिक से सवाल कर रहे थे। वाट्स इंडिया थिंग्स की टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा था कि भूपेश की गिरफ्तारी होनी चाहिए या नहीं। इसके अलावा भी कई सवाल किये जा रहे थे। इस मामले को लेकर कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया।
शराब घोटाला केस में भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े सवालों को लेकर कांग्रेसियों ने आपत्ति जताई। महापौर नीरज पाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर समेत कांग्रेसी भट्टी थाने पहुंचे। थाने के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की भीड़ जमा हो गई है। कांग्रेसजनों की भीड़ देखकर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि यूपी से आकर सर्वे टीम यह काम कर रही है। भिलाई में टीम आकर सर्वे कर रही थी। सर्वे फॉर्म में 24 प्रश्न पूछे जा रहे हैं। वर्तमान सरकार की योजनाओं के अलावा पूर्व सरकार के शराब घोटाले, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल को जेल भेजने के संबंध में सवाल किये गए। सवाल किया जा रहा था कि शराब घोटाले में क्या पूर्व सीएम को भी जेल जाना चाहिए। सर्वे करने वाले लोगों को हिरासत में लिया जाना चाहिए। इन्हीं सवालों पर कांग्रेसी आपत्ति दर्ज कराने थाने पहुंचे थे।
टाउनशिप के भट्टी थाना में शनिवार को रात तक जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल सहित कांग्रेसियों का प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने सर्वे टीम पर कांग्रेस पार्टी और पूर्व सीएम भूपेश बघेल की छवि खराब करने का काम करने के आरोप लगाए। उन्होंने सर्वे टीम के लोगों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर लिखित आवेदन दिया।
अमित शाह जी, डरूंगा नहीं
भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि अमित शाह जी! डरूंगा नहीं। तमाम तरह के हथकंडे अपनाकर मुझे बदनाम करने की कोशिशों के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सर्वे करवा रहे हैं। सर्वे एजेंसी की 70 टीमें छत्तीसगढ़ में लोगों से पूछ रही हैं कि क्या भूपेश बघेल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए? आज भिलाई में एक टीम के सदस्यों को मेरे साथियों ने पकड़ा तो राज खुला। गजब के गृहमंत्री हैं। विधि सम्मत कार्रवाई करने की जगह सर्वेक्षण करवा रहे हैं। पहले महादेव सट्टा ऐप में मुझ पर अनर्गल आरोप लगाए। अब चर्चा चल रही है कि पीएमओ के अधिकारी ही सट्टेबाजी में फंसे हैं। इसी वजह से शराब घोटाले में घसीटने की कोशिश की जा रही है। अमित शाह चाहे जो हथकंडा अपनाएं, छत्तीसगढ़ की जनता मेरे और कांग्रेस के साथ खड़ी है।

Check Also

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर जानलेवा हमला : कार के शीशे टूटे : भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने चलाई लाठियां

THE CG NEWS गुवाहाटी। सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!