द सीजी न्यूज
दुर्ग। खालसा स्कूल के एक छात्र ने साथियों के साथ दूसरे स्कूल के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। आपसी रंजिश को लेकर चाकूबाजी की घटना में एक छात्र के बड़े भाई को भी चोटें आई हैं। स्कूल छात्र ने 10 साथियों के साथ अचानक चाकू से हमला कर दिया। सभी छात्र नाबालिग है। 11 वीं और 12 वीं में अलग-अलग स्कूल में पढ़ते हैं। हमले के दौरान खालसा स्कूल के छात्र का बड़ा भाई केशव बीच-बचाव के लिए आगे आया। आरोपियों ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल केशव को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। उसका इलाज चल रहा है। केशव को चाकू से गहरी चोटें आई हैं। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal