Breaking News

पुरानी रंजिश को लेकर स्कूली छात्रों में चाकूबाजी : बीच-बचाव करने पर बड़े भाई को भी मारा

द सीजी न्यूज

दुर्ग। खालसा स्कूल के एक छात्र ने साथियों के साथ दूसरे स्कूल के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। आपसी रंजिश को लेकर चाकूबाजी की घटना में एक छात्र के बड़े भाई को भी चोटें आई हैं। स्कूल छात्र ने 10 साथियों के साथ अचानक चाकू से हमला कर दिया। सभी छात्र नाबालिग है। 11 वीं और 12 वीं में अलग-अलग स्कूल में पढ़ते हैं। हमले के दौरान खालसा स्कूल के छात्र का बड़ा भाई केशव बीच-बचाव के लिए आगे आया। आरोपियों ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल केशव को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। उसका इलाज चल रहा है। केशव को चाकू से गहरी चोटें आई हैं। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Check Also

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन आज : छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश से विपक्ष के नेता दिल्ली रवाना

दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई कांग्रेस अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!